
बेंगलुरु में सुबह-सुबह हुई जबरदस्त बारिश, सड़कों पर भर गया पानी... VIDEO
AajTak
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार सुबह फिर बारिश ने शहर के जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. सिल्क बोर्ड, एचआरबीआर लेआउट और बोम्मनहल्ली इलाके से विजुअल सामने आए हैं. यहां सड़कें पानी से लबालब हैं.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है. सोमवार सुबह बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. गलियां पानी से लबालब हो गईं और निचले इलाके भी पानी से तरबतर हो गए हैं. शहर में जाम की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
सोमवार सुबह 8:30 बजे तक बेंगलुरु शहर में 105.5 MM वर्षा दर्ज की गई. इससे पहले रविवार को भी बेंगलुरु में बारिश हुई. प्रमुख इलाकों में जलभराव देखा गया. कई घंटे की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया था.
सोमवार सुबह फिर बारिश ने शहर के जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. सिल्क बोर्ड, एचआरबीआर लेआउट और बोम्मनहल्ली इलाके से विजुअल सामने आए हैं. यहां सड़कें पानी से लबालब हैं. वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है. कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है. यहां तक कि घरों में भी पानी भरने के मामले सामने आए हैं.
बेंगलुरु में बारिश की वजह से कई घर और निचले इलाके जलमग्न हो गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










