
बेंगलुरु में मेरठ जैसा जघन्य हत्याकांड... लव मैरिज के बाद बीवी ने किया पति का कत्ल, सास ने दिया साथ, हैरान कर देगी वजह!
AajTak
Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 37 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी और सह आरोपी उसकी सास है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 37 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी और सह आरोपी उसकी सास है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं.
जानकारी के मुताबिक, बीजीएस लेआउट में एक निर्माणाधीन इमारत के पास रियल एस्टेट एजेंट लोकनाथ सिंह का शव मिला था. सोलादेवनहल्ली में 22 मार्च को उसकी हत्या कर दी गई थी. उसकी हत्या का आरोप पत्नी यशस्विनी (19) और उसकी मां हेमा भाई (37) पर लगा है. यशस्विनी ने कुछ महीने पहले अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ लोकनाथ से शादी की थी.
शादी के बाद यशस्विनी जब ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसके पति के दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध हैं. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. पति को उसने कई बार समझाया, लेकिन जब वो नहीं माना, तो वो अपने माता-पिता के घर वापस चली गई. इसके बाद उसके पति ने घर वापस लौटने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.
इसे लेकर वो यशस्विनी के माता-पिता के साथ झगड़ा करता और उनको परेशान करता था. उसने अपनी पत्नी को धमकी भी दी कि यदि वो वापस नहीं लौटी, तो उसकी मां को अपने साथ घर ले जाएगा. ये बात उसके ससुराल वालों को बहुत नागवार गुजरी. इसके बाद यशस्विनी और उसकी मां हेमा भाई ने लोकनाथ सिंह की हत्या की साजिश रची.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 22 मार्च को यशस्विनी ने लोकनाथ सिंह से संपर्क किया. उसे मिलने के लिए बगलूर के पास एक जगह पर बुलाया. दोनों वहां मिले, जिसके बाद सोलादेवनहल्ली चले गए. इस दौरान उसकी मां ऑटो से उनका पीछा करती रही. वहां जाने के बाद लोकनाथ जमकर बीयर पिया. इसके बाद नशे में आ गया.
पति के नशे में आने के बाद यशस्विनी ने उसके खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं. जब वह बेहोश हो गया, तो उसकी मां ने उसके गले के बाईं ओर चाकू से दो से तीन बार वार कर दिया. यह वारदात तब प्रकाश में आया जब एक राहगीर ने बिलिजाजी गांव के बीजीएस लेआउट में निर्माणाधीन इमारत के पास लोकनाथ सिंह का शव कर पुलिस को सूचित किया.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










