
बेंगलुरु में बारिश के पानी से सड़कें डूबीं, करंट लगने से 23 साल की युवती की मौत, जानिए कौन है इसका जिम्मेदार
AajTak
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है. लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. निचले इलाकों में लोगों की मदद के लिए बोट चलाई जा रही है. लोगों को ऑफिस जाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है. वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में जलभराव के लिए पिछली कांग्रेस सरकार के कुशासन को जिम्मेदार ठहराया है.
आईटी सिटी बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. निचले इलाकों में लोगों की मदद के लिए बोट चलाई जा रही है. इस बीच सड़कें पानी में डूब जाने के कारण शहर के सिद्धपुरा इलाके में एक हादसा हो गया. यहां बारिश के पानी से भरी सड़क से गुजर रही स्कूटी सवाल 23 वर्षीय युवती अकिला की करंट लगने से मौत हो गई.
अकिला के परिवार वालों ने इस मामले में महादेवपुरा में BESCOM (बेंगलुरु इलेक्ट्रिकल सप्लाई कंपनी लिमिटेड) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. परिजनों ने आरोप लगाया कि BESCOM और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी बच्ची की मौत हुई है. सवाल यह है कि आखिर अकिला की मौत का जिम्मेदार कौन है?
हर गली में एक लाइनमैन तैनात करता है BESCOM
अकिला के परिवार ने BESCOM के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जहां युवती की मौत हुई वहां बिजली के पोल पर नंगे केबल मिले. BESCOM ने हर गली के लिए एक लाइन मैन को जिम्मेदारी दे रखी है. वह बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए जिम्मेदार होता है. वह BESCOM के सहायक अभियंता को रिपोर्ट करता है.
बिजली के पोल का रख रखाव करती है बीबीएमपी
BESCOM बिजली सेवा प्रदाता तो वहीं बिजली के खंभे लगाने से लेकर उसके रखरखाव तक की जिम्मेदारी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की होती है. चूंकि अकिला को जलजमाव के कारण स्कूटी चला पाने में दिक्कत हो रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










