
बेंगलुरु: नाबालिग से रेप के आरोप में बैडमिंटन कोच गिरफ्तार, फोन में मिली लड़कियों की न्यूड तस्वीरें
AajTak
आरोपी सुरेश बालाजी तमिलनाडु का रहने वाला है, जो स्थानीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र में कोच के तौर पर काम कर रहा था. पीड़िता दो साल पहले उसकी कोचिंग में शामिल हुई थी. ट्रेनिंग के बहाने वह बार-बार लड़की को अपने घर ले जाता था और चुप रहने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता था.
बेंगलुरु के हुलीमावु इलाके से बाल यौन शोषण का एक भयावह मामला सामने आया है. 26 वर्षीय बैडमिंटन कोच को 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने और अन्य नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी सुरेश बालाजी तमिलनाडु का रहने वाला है, जो स्थानीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र में कोच के तौर पर काम कर रहा था. पीड़िता दो साल पहले उसकी कोचिंग में शामिल हुई थी. ट्रेनिंग के बहाने वह बार-बार लड़की को अपने घर ले जाता था और चुप रहने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता था.
यह अपराध तब प्रकाश में आया जब छुट्टियों में अपनी दादी से मिलने गई लड़की ने गलती से अपनी दादी के फोन से कोच को न्यूड तस्वीर भेज दी. इससे हैरान होकर दादी ने बच्ची के माता-पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
हुलीमावु पुलिस ने सुरेश बालाजी को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया. इसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए. उसके फोन में 13 से 16 साल की उम्र की आठ नाबालिग लड़कियों की न्यूड तस्वीरें और वीडियो पाए गए. जांच से पता चला कि कोच ने ट्रेनिंग सेंटर की कई लड़कियों का शोषण किया होगा.
आरोपी को 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










