
बेंगलुरु के ऑटो ड्राइवर ने अपने डॉगी की याद सजाई ऑटो में, कहानी हुई वायरल
AajTak
कुत्ता इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है. इंसान और कुत्ते का रिश्ता इतना गहरा होता है कि उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट इस रिश्ते की मिसाल पेश कर रही है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है जिसने लोगों के दिलों को गहराई तक छू लिया है. बेंगलुरु का यह किस्सा है, जहां एक ऑटो ड्राइवर अपनी गाड़ी में हमेशा अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर लगाए रखता है. यह वही कुत्ता था जो सिर्फ चार महीने का था और एक महीने पहले ही इस दुनिया से चला गया था.
ड्राइवर ने अपनी ऑटो के कोने में उसकी तस्वीर सजाकर उसकी यादों को जिंदा रखा है. इस भावुक गेस्चर को देखकर एक यात्री ने पूरी कहानी रेडिट पर शेयर की.यात्री ने लिखा कि वह अपने समर इंटर्नशिप के दौरान बेंगलुरु में था. उसने एक ऑटो बुक किया और देखा कि ड्राइवर सड़क के आवारा कुत्तों को बिस्कुट खिला रहा था.थोड़ी देर बाद उसकी नजर ऑटो में लगी उस छोटे से फोटो पर गई, जिसमें ड्राइवर का प्यारा पालतू कुत्ता था.
सवारी पूरी होने के बाद उस यात्री ने ड्राइवर को 100 रुपये अतिरिक्त दिए ताकि वह और कुत्तों के लिए बिस्कुट खरीद सके. ड्राइवर ने पहले इनकार किया, लेकिन जब यात्री ने कहा कि यह पैसे उसके लिए नहीं, बल्कि उन प्यारे कुत्तों के लिए हैं जिन्हें वह रोज खिलाता है, तब जाकर उसने पैसे ले लिए.
देखें पोस्ट
इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर ढेरों भावनात्मक प्रतिक्रियाएं बटोरीं. एक यूजर ने लिखा कि कृपया मुझे इस व्यक्ति की जानकारी दें. मैं जब भी बेंगलुरु आऊंगा, सिर्फ इसी ड्राइवर का ऑटो इस्तेमाल करूंगा. ऐसे लोग सच्चे खजाने हैं.
एक अन्य ने कहा कि आज इंटरनेट पर यह सबसे प्यारी चीज देखी. वहीं कई लोगों ने लिखा कि इस पोस्ट ने उनका दिन खास बना दिया और उन्हें अपने डॉगी के लिए भी ऐसा ही करने की प्रेरणा मिली.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









