
बुलडोजर एक्शन से भड़के आंदोलनकारी, हिरासत में लिए गए डल्लेवाल समेत कई किसान नेता अनशन पर अड़े
AajTak
हरियाणा पुलिस ने किसान नेताओं जसमीत सिंह और तेजवीर सिंह को नोटिस जारी कर पिछले साल दर्ज एक मामले के संबंध में गुरुवार को SIT के सामने पेश होने का निर्देश दिया है और ऐसा न करने पर कानूनी परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.
पंजाब सरकार ने 19 मार्च को अचानक किसानों पर सख्ती रुख अपना लिया. शंभू-खनौरी बार्डर पर एक साल से ज्यादा वक्त से चल रहे आंदोलन पर पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई और किसानों के अड्डों को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दिया. ये एक्शन तब हुआ जब केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में सातवें दौर की बातचीत हुई. पुलिस के द्वारा लिए गए एक्शन के बाद किसान और ज्यादा भड़क गए.
एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के प्रवक्ता गुरदीप सिंह के मुताबिक, जगजीत डल्लेवाल सहित हिरासत में लिए गए किसान नेताओं ने पुलिस हिरासत में रहते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
इंटरनेट सेवाएं बंद
पहले से चल रहे आंदोलन के जवाब में, संगरूर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और पटियाला और आस-पास के इलाकों में बुधवार शाम से अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.
जगजीत डल्लेवाल को पहले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस ले जाया गया और बाद में PIMS जालंधर लाया गया, जहां उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन में ही रहे. किसान लामबंदी को रोकने के लिए अधिकारी जानबूझकर उनके स्थान को गुप्त रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Photos: टूटे टेंट, बिखरा सामान, इंटरनेट बंद... किसान आंदोलन पर एक्शन के बाद कैसे हैं शंभू बॉर्डर पर हालात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










