
हैदराबाद एयरपोर्ट पर KLM फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह
AajTak
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एम्स्टर्डम से आई KLM एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी मिली. देर रात ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हुईं. दिसंबर में ऐसी कई घटनाओं से एयरपोर्ट प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (RGIA) पर सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एम्स्टर्डम से आ रही KLM एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी ईमेल के जरिए रविवार देर रात करीब 12 बजे मिली, जब विमान लैंडिंग की तैयारी कर रहा था.
धमकी की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. फ्लाइट ने देर रात करीब 1 बजे सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद उसे मुख्य टर्मिनल से दूर एक आइसोलेटेड बे में ले जाया गया. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं लागू की गईं.
यह भी पढ़ें: नोएडा में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल का सोर्स पता लगाने में जुटी पुलिस
CISF, बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग स्क्वॉड ने विमान, यात्रियों के सामान और कार्गो होल्ड की बारीकी से जांच की. अधिकारियों के अनुसार, "मिनट-दर-मिनट" चली तलाशी के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद बम की धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया.
दिसंबर में कई विमानों को मिली बम की धमकी
यह घटना दिसंबर 2025 में हैदराबाद एयरपोर्ट पर मिली लगातार बम धमकियों की कड़ी का हिस्सा है. बीते एक महीने में कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को इसी तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








