
'राजनीति नहीं, दुआ करने जा रहा...', अजमेर शरीफ दरगाह पर आज चादर चढ़ाएंगे किरेन रिजिजू
AajTak
अजमेर शरीफ दरगाह में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 814वें उर्स के मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू आज चादर पेश करेंगे. उन्होंने इसे पूरी तरह धार्मिक यात्रा बताया है. उर्स 22 से 30 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान लाखों श्रद्धालु अजमेर पहुंच रहे हैं.
सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें सालाना उर्स के मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू आज अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचेंगे. वह दरगाह पर पारंपरिक चादर भेंट करेंगे. उर्स के मौके पर हर साल केंद्र सरकार की तरफ से यह चादर चढ़ाई जाती है. दरगाह को लेकर कुछ विवाद भी चल रहा है और कोर्ट से इस तरह चादर चढ़ाने पर रोक लगाने की मांग भी की गई है.
दरगाह पहुंचने से पहले किरेण रिजिजू ने साफ कहा कि उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक है. उन्होंने कहा, "मैं वहां लोगों की भलाई और देश की तरक्की के लिए दुआ करने जा रहा हूं. मैं कोई राजनीति करने नहीं जा रहा हूं."
यह भी पढ़ें: अजमेर शरीफ में 814वें उर्स की तैयारी तेज... पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भेजेंगे चादर
किरेण रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हम हर साल अजमेर शरीफ जाते हैं. पिछले साल भी गए थे. मैं यही दुआ करता हूं कि हमारा देश आगे बढ़े, सभी लोग खुशहाल रहें और देश में भाईचारा और शांति बनी रहे. हम सभी मिलकर विकसित भारत की ओर आगे बढ़ें."
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 814वां उर्स
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 814वां उर्स इस साल 22 दिसंबर को इस्लामी महीने रजब की शुरुआत के साथ शुरू हुआ, जो 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा. उर्स के मुख्य दिन 22 से 30 दिसंबर के बीच हैं, जिनमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अजमेर शरीफ पहुंचते हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






