
बुरे फंसे सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा...प्रचार के दौरान साड़ियां बांटने पर चुनाव आयोग सख्त, बुधनी में FIR दर्ज
AajTak
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से सपा के टिकट पर मिर्ची बाबा बुधनी से उम्मीदवार हैं. बीते दिनों वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा का विगत दिनों साड़ी बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सपा प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को साड़ी बांटते हुए नजर आए थे.
मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार वैराग्यानंद गिरी उर्फ़ मिर्ची बाबा पर एफआईआर दर्ज हो गई है. मतदाताओं को साड़ी बांटने के मामले में यह कार्रवाई हुई. इससे पहले सपा प्रत्याशी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से सपा के टिकट पर मिर्ची बाबा बुधनी से उम्मीदवार हैं. बीते दिनों वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा का विगत दिनों साड़ी बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सपा प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को साड़ी बांटते हुए नजर आए थे.
मामले को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किया था और सपा प्रत्याशी तत्काल जवाब मांगा गया था. उचित जवाब न मिलने पर अब मिर्ची बाबा पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. बाबा को आईपीसी धारा 171- B, 171-E, 188 के तहत आरोपी बनाया गया है.
मामले को लेकर aajtak को फोन पर जानकारी देते हुए एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बताया कि साड़ियों के बांटने के वायरल वीडियो मामले में एफआईआर की गई है. इससे पहले उनको नोटिस जारी किया गया था.
सपा प्रत्याशी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा के साड़ी बांटने का वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. एक वायरल वीडियो में जनसंपर्क के दौरान मिर्ची बाबा एक ग्रामीण से कह रहे हैं, ''एक संत आपके द्वार पर पहली बार आया है.''
वहीं, एक महिला को साड़ी देते हुए सपा प्रत्याशी कह रहे- ''लीजिए माता जी....आशीर्वाद दीजिए मुझे आप. मेरी बहन हैं.'' वहीं, एक और महिला को साड़ी देते हुए कह रहे एक संन्यासी आपके द्वार पर आया है. देखें Video:-

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








