
बुमराह के सामने मोहम्मद हारिस की एक ना चली... हवाई शॉट मारने के चक्कर में गंवाया विकेट, VIDEO
AajTak
ओमान के खिलाफ मोहम्मद हारिस पाकिस्तानी टीम की जीत के हीरो रहे थे. भारत के खिलाफ मुकाबले में वो सिर्फ 3 रन बना सके. बुमराह ने हारिस का शिकार किया.
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारतीय टीम टॉस नहीं जीत पाई और उसे पहले फील्डिंग करना पड़ा. 14 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुए इस मैच में टॉस पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया.
सलमान अली आगा का ये फैसला पाकिस्तानी टीम के लिए शुरुआत में बिल्कुल सही साबित नहीं हुआ. मैच की पहली ही लीगल गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज सैम अयूब चलते बने. उन्हें हार्दिक पंड्या ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया. सैम अयूब अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
फिर जब दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आए तो उन्होंने कमाल कर दिया. हार्दिक ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को आउट किया. बुमराह की गेंद थोड़ी बैक ऑफ लेंथ थी, जो ऑफ-स्टम्प पर गिरी. हारिस ऑनसाइ़ड की तरफ बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन टाइमिंग बिल्कुल भी सही नहीं रही.
बड़ा शॉट मारने का लालच पड़ा भारी गेंद मोहम्मद हारिस के बल्ले के किनारे से लगकर हवा में उछल गई. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या लॉन्ग लेग से तेजी से दौड़कर आए और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया. हारिस ने पांच गेंदों पर 3 रन बनाए. हारिस ने जो पांच गेंदें खेलीं, उसमें से तीन पर उन्होंने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की.
मोहम्मद हारिस ने ओमान के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से गदर काटा था. तब उन्होंने सात चौके की तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाए. अब भारत के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा. बूम बूम बुमराह के सामने हारिस की चालाकी काम नहीं आई. वैसे भी बुमराह का सामना करना बड़े-बड़े धुरंधरों के लिए आसान नहीं होता.
भारतीय टीम की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











