
'बुमराह अलग लीग का बॉलर है', भारत-न्यूज़ीलैंड फ़ाइनल से पहले पाकिस्तान में कैसी चर्चा
BBC
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल आज अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों को लेकर क्रिकेट बिरादरी क्या कह रही है. पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ किस पर दांव लगा रहे हैं.
संजू सैमसन- टी-20 वर्ल्ड कप के 4 मैचों में 77.33 के औसत से 232 रन, स्ट्राइक रेट- 201.74
जसप्रीत बुमराह- 15.9 के औसत से सात मैचों में 10 विकेट, इकॉनमी- 6.62
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
और पाकिस्तान के क्रिकेटिंग वर्ल्ड में इस मैच की जो चर्चा हो रही है उसमें सबसे ज़्यादा फ़ोकस इन्हीं दो खिलाड़ियों पर है.
समा टीवी के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी ने बुमराह की ज़बरदस्त तारीफ़ की.
उन्होंने कहा, "बुमराह अलग लीग का बॉलर है. उसके पास इतनी सारी स्किल्स हैं कि वो अच्छी बॉलिंग करने के लिए पिच का मोहताज नहीं है."
अफ़रीदी, बुमराह की 'विविधता' के कायल हैं.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












