
बीवी के अफेयर का था शक... इंजीनियर ने YouTube देख बनाया बम, फिर रिमोट से बिल्डर की कार में किया ब्लास्ट, Video
AajTak
छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है. इसी को लेकर उसने यूट्यूब से बम बनाना सीखा और फिर बिल्डर की डस्टर कार में बैटरी रिमोट से ब्लास्ट कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शक था कि उसकी पत्नी का एक बिल्डर से अफेयर चल रहा है. इसी शक में उसने यूट्यूब से बम बनाना सीखा. फिर बिल्डर की डस्टर कार में बैटरी रिमोट से ब्लास्ट कर दिया. पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है. दुर्ग एसपी ने कहा कि कार में ब्लास्ट करने वाले आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अरेस्ट कर लिया गया है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, जवाहर नगर भिलाई के रहने वाले संजय बुंदेला ने पुलिस को सूचना दी थी कि कौशल बिल्डकॉन नाम से उसका ऑफिस है. ऑफिस के सामने उसकी डस्टर कार खड़ी थी. उसमें किसी विस्फोटक वस्तु से ब्लास्ट कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.
यहां देखें Video
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले. फुटेज में देखा तो संदेही की कद काठी कौशल बिल्डकॉन ऑफिस में काम करने वाली असिस्टेंट मैनेजर के पति देवेंद्र सिंह से मिलती जुलती नजर आई. इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र सिंह को पकड़ा और पूछताछ शुरू की.
यह भी पढ़ें: नोएडा: यूट्यूब से सीखा बम बनाना, बैग में रखकर दोस्त को थमाया
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर देवेंद्र ने सच उगल दिया. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बिल्डर संजय बुंदेला के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध की शंका पर इस घटना को अंजाम दिया. उसने मोबाइल फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाइल में इंस्टाल कर दिया था. उसने बिल्डर को डराने के लिए ब्लास्ट किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










