
बीमार हैं अनिल देशमुख, जमानत पर जल्द हो सुनवाई: बॉम्बे हाई कोर्ट को SC का निर्देश
AajTak
अनिल देशमुख की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बेहाई कोर्ट को जल्द सुनवाई करने को कहा है. देशमुख के वकील कपिल सिब्बल ने बीमारी का हवाला देकर जल्द सुनवाई करने की दलील रखी थी.
आज सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देशमुख को बॉम्बेहाई कोर्ट के सामने अपनी जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए अर्जी दाखिल करने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि बॉम्बे हाई कोर्ट अनिल देशमुख की जमानत अर्जी पर तेजी से सुनवाई कर निपटारा करेगा. दरअसल, देशमुख के वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि देशमुख 73 साल के बीमार बुजुर्ग हैं. कई तरह की बीमारियां हैं. लिहाजा उनकी जमानत अर्जी पर जल्द और संवेदना व सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निपटारा किया जाए.
25 मार्च को दाखिल की गई थी याचिका अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि 25 मार्च को उनकी तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी. जिसपर सुनवाई नही हो रही है. आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर हाई कोर्ट से मामले पर जल्द सुनवाई करने को कहा है.
हाल ही में अस्पताल में कराया गया भर्ती गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पिछले दिनों हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. वे ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल में बंद हैं. अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप है और इस मामले ने सीबीआई ने छह अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से एक दिन देशमुख जेजे अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे.
हाईकोर्ट ने नहीं की थी सुनवाई उल्लेखनीय है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल देशमुख की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था. जज ने कहा था कि याचिका दूसरी पीठ के सामने रखी जाए. देशमुख ने मुंबई सीबीआई अदालत और विशेष अदालत के मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पारित 2 आदेशों को चुनौती दी थी, जिसमें अदालतों ने सीबीआई को उनकी हिरासत देने का आदेश दिया था.
देशमुख ने विशेष सीबीआई अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनकी हिरासत की मांग वाले सीबीआई के आवेदन को अनुमति दी गई थी.
देशमुख पर हैं भ्रष्टाचार के आरोप देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई थी. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक सीबीआई ने उनके और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. अभी सीबीआई की जांच चल ही रही थी कि ED ने देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










