
बीमार बेटी को पीटता था दामाद, गुस्से में ससुर ने चाकू लेकर काट दिया गला
AajTak
चित्तूर के शंकरैयागुंटा में बेटी को परेशान करने वाले दामाद का ससुर ने चाकू से गला रेतकर मर्डर कर दिया. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. कार्रवाई जारी है.
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में ससुर से दामाद का बेरहमी से मर्डर कर डाला. मामला शंकरैयागुंटा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, साईबाबा नामक शख्स की शादी 10 साल पहले हसीना नामक युवती से हुई थी. दोनों की लव मैरिज थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए थे.
दोनों की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी. चित्तूर के एसआई मल्लिकार्जुन ने बताया कि मृतक के भाई ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. जांच में सामने आया कि आरोपी ससुर ने चाकू से गला रेतकर साईबाबा की हत्या की है. दरअसल, साईबाबा उनकी बेटी से अक्सर मारपीट करता था. वह काफी बीमार थी. बावजूद उसके वह उसे पीटता रहता था.
इस बारे में जब साईबाबा के ससुर को पता लगा तो उन्होंने दामाद को समझाने की कोशिश की और मारपीट ना करने को कहा. लेकिन साईबाबा ने उनकी बात नहीं मानी. वह फिर भी उनकी बेटी को मारता-पीटता रहा. गुस्से में आकर ससुर ने दामाद की हत्या की प्लानिंग की. फिर उसके घर जाकर चाकू से दामाद का गला रेत डाला, जिससे साईबाबा की मौके पर ही मौत हो गई.
चित्तूर के एसआई मल्लिकार्जुन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वहीं, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कार्रवाई जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








