
'बीमार के साथ नहीं रहना...', पति को कैंसर हुआ तो महिला ने दिया तलाक, कर ली दूसरी शादी
AajTak
इस महिला का कहना है कि पति के कैंसर होने के बाद वो काफी परेशान रहने लगी थी. उसने पति को तलाक देने का फैसला लिया. पति की मौत से पहले ही दूसरी शादी भी कर ली.
एक महिला ने अपने पति को उस वक्त तलाक दे दिया, जब वो कैंसर से जूझ रहा था. वो कई साल तक इस बीमारी से जंग लड़ने के बाद दुनिया छोड़कर चला गया. अब इस महिला ने अपने फैसले पर कई साल बाद चुप्पी तोड़ी है. 40 साल की याना फ्राय ने बताया कि उनकी शादी 22 साल की उम्र में हो गई थी. तब उनके पति 37 साल के थे. एक नई दुल्हन बनने के बाद वो पति के साथ परिवार शुरू करने का सपना देख रही थीं. लेकिन ये सपना उस वक्त टूट गया, जब पति को कैंसर होने का पता चला. याना का कहना है, 'हम वास्तव में अपने भविष्य के बारे में नहीं सोच सकते थे. आप एक नए शादीशुदा कपल के तौर पर इस बारे में कैसे सोच सकते हैं, जब कैंसर जैसी किसी चीज से लड़ रहे हों. लोग गंभीर बीमारी पर एक या दो तरह से प्रतिक्रिया देते हैं, मैंने इसे बार बार देखा है. पहला ये कि मेरे पति कैसे अपने दुख में इतना डूब गए थे. दूसरा ये कि कुछ लोग अपने आसपास के लोगों को लेकर भी चिंतित होते हैं.' याना अपने पति के साथ अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में रहती थीं. उन्होंने कहा कि उस मुश्किल वक्त में वो कैसी थीं, इसे लेकर किसी ने चिंता नहीं की.
पांच साल बाद छोड़ने का फैसला लिया
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, याना ने रोते हुए कहा, 'हमने कई डॉक्टरों को दिखाया. किसी एक इंसान ने भी मदद नहीं की. किसी ने नहीं पूछा कि क्या आपको सपोर्ट सिस्टम की जरूरत है?' याना के पति ने अपना कैंसर का इलाज करवाना जारी रखा था लेकिन बीमारी बदतर होती जा रही थी.
वो कहती हैं, 'मैंने अपने पूर्व पति के कैंसर के वक्त हर तरह से उनकी भलाई चाही. लेकिन जैसे जैसे साल बीतते गए मेरी उम्मीद कम होती चली गई. मैंने पांच साल तक सब तरह से इलाज करवाया, लेकिन फिर हमारे रिश्ते में दिक्कत आने लगी. मैंने पांच साल बाद उन्हें छोड़ने का सोचा. लेकिन महसूस हुआ कि कुछ नहीं कह पाऊंगी. जब कोई आपके सामने मर रहा हो, तो आप महसूस करेंगे कि आप अपनी भलाई के लिए कुछ नहीं कह पाएंगे क्योंकि आप उसके दर्द से इसकी तुलना करने लगेंगे.'
दोस्त की मौत के बाद लिया फैसला
याना ने बताया कि उनकी एक दोस्त ने अपनी जान ले ली थी. इससे उन्हें अपने बीमार पति को छोड़ने में आसानी हुई. उन्होंने कहा, 'मैंने पहली बार अंतिम संस्कार देखा और वो हैरान करने वाला था. मेरे दिमाग में उस वक्त चल रहा था कि आत्महत्या ही एक ऑप्शन है. जबकि मैंने पहले कभी इस बारे में नहीं सोचा था. वो काफी बुरी स्थिति थी. तब मैं समझ गई कि अगर खुद को नहीं बचा पाई, तो पक्का मर जाऊंगी.' इसके बाद याना ने तलाक के लिए आवेदन किया. वो अपने पति को छोड़कर चली गईं. वो इलाज की शुरुआत में याना के बारे में सोचता था लेकिन तलाक के बाद केवल अपनेआप पर ध्यान देना शुरू कर दिया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









