
बीमार और कमजोर को मिलनी चाहिए जमानत... PMLA कानून पर SC की बड़ी टिप्पणी
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन के मामले में सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मुलचंदानी को चिकित्सा आधार पर जमानत दे दी. 429 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में अदालत ने माना कि बीमार और कमजोर अभियुक्तों को जमानत मिलनी चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर साधुराम मुलचंदानी को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत देने का आदेश दिया. उन पर 429 करोड़ रुपये के हेराफेरी के आरोप हैं. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में तीन जजों की बेंच ने माना कि बीमार और अपंग लोगों को, PMLA अधिनियम की कड़ी प्रावधान के बावजूद, जमानत दी जा सकती है.
मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, "पीएमएलए चाहे जितना सख्त हो, हमें कानून की सीमाओं के भीतर काम करना होगा. कानून हमें बताता है कि जो व्यक्ति बीमार और कमजोर हैं, उन्हें जमानत मिलनी चाहिए. यह कहना कि उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज मिल सकता है, कानून का सही उत्तर नहीं है."
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार दो महीने के भीतर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करे, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
एक साल से ज्यादा समय से जेल में हैं बंद
सुनवाई के दौरान सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि "मुलचंदानी को क्रोनिक किडनी रोग है और जेल में रहते हुए वे डेली रूटीन फॉलो नहीं कर सकते." इस पर, वरिष्ठ वकील एएस नंदकर्णी ने सुझाव दिया कि आरोपी को हिरासत में पास के अस्पताल में भर्ती किया जाए. रोहतगी ने बताया कि आरोपी 67 वर्ष के हैं और अब एक साल और 3 महीने से जेल में हैं, और उन्हें किसी भी पहले के अपराध में नहीं जोड़ा गया है.
यह भी पढ़ें: MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में LG के दखल पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










