
बीड सरपंच हत्याकांड: धनंजय मुंडे को मंत्री पद छोड़ना होगा! NCP नेतृत्व को CM देवेंद्र फडणवीस का संदेश
AajTak
चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा संतोष देशमुख की हत्या करने की तस्वीरें दिखाई गईं. इन तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद जनता की प्रतिक्रिया को भांपते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, राकांपा महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे, धनजय मुंडे और भाजपा राज्य प्रमुख और राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की.
सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को बीड जिले में जबरन वसूली का विरोध करने वाले सरपंच संतोष देशमुख की सनसनीखेज हत्या के मास्टरमाइंड के रूप में नामित किया है. इसके बाद उनके इस्तीफे की मांग उढ़ने लगी है. इस सिलसिले में सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राकांपा के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की.
सूत्रों की मानें तो सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल को पत्र लिखकर कहा है कि धनजंय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. धनजंय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को इस साल जनवरी में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था. संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 1 मार्च को मामले में चार्जशीट दाखिल किया था.
यह भी पढ़ें: सरपंच हत्याकांड का एक आरोपी अभी भी फरार, सांसद सुप्रिया सुले ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा संतोष देशमुख की हत्या करने की तस्वीरें दिखाई गईं. इन तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद जनता की प्रतिक्रिया को भांपते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, राकांपा महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे, धनजय मुंडे और भाजपा राज्य प्रमुख और राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की.
सूत्रों से पता चला है कि इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेताओं को बता दिया कि धनजंय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. संभावना है कि कल तक इसकी औपचारिक सूचना मुंडे को दे दी जाएगी. इस बीच धनंजय मुंडे से अलग रह रहीं उनकी पहली पत्नी करुणा मुंडे ने दावा किया कि वह सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले इस्तीफा दे देंगे. वरिष्ठ ओबीसी नेता मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं. वह उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा का हिस्सा हैं.
वाल्मीक कराड सरपंच हत्याकांड का मास्टरमाइंड

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










