
बीड में दिनदहाड़े लूट, हथियार के दम पर कारोबारी से 60 लाख के गहने छीने
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले में दिनदहाड़े हथियार के दम पर बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. माजलगांव क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी अमोल गायकवाड़ से बदमाशों ने करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए. तीन अज्ञात आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बैग छीनकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव तहसील में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. हथियारों से लैस बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी से करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान अमोल गायकवाड़ के रूप में हुई है, जो माजलगांव शहर में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं. अमोल गायकवाड़ रोजाना की तरह रविवार सुबह मोटरसाइकिल से सोने और चांदी के गहने बेचने के लिए गांवों की ओर निकले थे. सुबह करीब 9:30 बजे जब वे माजलगांव तहसील के खेरदा गांव की ओर जा रहे थे, तभी तीन अज्ञात युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनका पीछा करने लगे.
सुनसान सड़क पर घात लगाकर लूट को दिया अंजाम
पुलिस ने बताया कि जैसे ही बदमाशों को रास्ता सुनसान मिला, उन्होंने अमोल गायकवाड़ की मोटरसाइकिल को आगे से रोक लिया. आरोपियों ने पहले उनसे बैग सौंपने को कहा, लेकिन जब गायकवाड़ ने विरोध किया तो बदमाशों ने दरांती (हंसिया) और लोहे की रॉड दिखाकर उन्हें धमकाया. इतना ही नहीं, आरोप है कि बदमाशों ने उनके हाथ पर हमला भी किया और जान से मारने की धमकी दी.
इसके बाद आरोपी जबरन गायकवाड़ का बैग छीनकर मौके से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, लूटे गए बैग में करीब 350 ग्राम सोने के आभूषण थे, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा करीब 3 किलो चांदी के गहने भी बैग में थे, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है. इस तरह कुल मिलाकर करीब 60 लाख रुपये के जेवरात लूटे गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










