
बीजेपी vs कांग्रेस vs लेफ्ट... जानिए तीनों पार्टियों के घोषणापत्र के 10 बड़े चुनावी वादे
AajTak
कांग्रेस आगामी चुनाव विपक्ष के इंडिया गुट के हिस्से के रूप में लड़कर भाजपा को चुनौती दे रही है. वामपंथी पार्टियां सीपीआई, सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. बीजेपी, कांग्रेस और वामदलों ने अपने-अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं. यहां हम तीनों के चुनावी घोषणापत्रों की तुलना पेश कर रहे हैं...
भाजपा अपने इलेक्शन कैम्पेन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता से रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल की मांग कर रही है. बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में खुद के लिए 370 और अपने नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. वहीं कांग्रेस आगामी चुनाव विपक्ष के इंडिया गुट के हिस्से के रूप में लड़कर भाजपा को चुनौती दे रही है.
वामपंथी पार्टियां सीपीआई, सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे से छठवें चरण के लिए क्रमश: 7, 13, 20 और 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का घोषणापत्र जारी किया. बीजेपी अपने मेनिफेस्टो को 'संकल्प पत्र' कहती है. वहीं कांग्रेस पार्टी ने 5 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी किया था और इसे 'न्याय पत्र' नाम दिया. लेफ्ट की बात करें तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 4 अप्रैल को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना मेनिफोस्टो रिलीज किया था, जिसमें कई ऐसे वादे किए गए हैं जिसे लेकर बहस छिड़ गई है. यहां हम तीनों पार्टियों के चुनावी घोषणापत्रों की तुलना पेश कर रहे हैं...
भाजपा के घोषणापत्र में पीएम मोदी की टॉप 10 गारंटियां
1. 'मोदी की गारंटी' शीर्षक से, 2024 चुनावों के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ महिलाओं, युवाओं, वंचितों और किसानों पर केंद्रित है. भाजपा ने पीएम मोदी की गारंटी के रूप में अपने घोषणापत्र में एक जो बड़ा ऐलान किया है उसके मुताबिक 80 करोड़ परिवारों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन स्कीम का फायदा मिलता रहेगा.
2. बीजेपी के संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने गारंटी दी है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा. साथ ही ट्रांसजेंडर्स को भी इस योजना के दायरे में लाया जाएगा. इसके अलावा गरीबों को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी. तीन करोड़ और घर बनाए जाएंगे. घर-घर तक पाइप लाइन से सस्ती रसोई गैस पहुंचाने की गारंटी भी पीएम मोदी ने बीजेपी के मेनिफेस्टो में दी है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








