
बीजेपी विधायक हार्दिक पटेल को बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने राजद्रोह समेत 14 केस लिए वापस
AajTak
गुजरात सरकार ने पाटीदार समाज के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों से 14 आपराधिक मामले वापस लिए हैं, जिनमें दो राजद्रोह के मामले भी शामिल हैं. साल 2015 में पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर पहली रैली विसनगर में निकाली थी. इस रैली में शामिल हार्दिक पटेल और अन्य पर बीजेपी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा था.
गुजरात में पाटीदार आंदोलन के दौरान पाटीदार समाज के अनेक लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे. आंदोलन का हिस्सा रहे हार्दिक पटेल सहित अनेक पाटीदार नेताओं पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे. अब इनमें से गुजरात सरकार ने 14 आपराधिक मामले वापस लिए हैं, जिनमें दो राजद्रोह के मामले भी शामिल हैं.
गुजरात सरकार द्वारा केस वापस लेने की घोषणा पाटीदार समाज के नेता और वर्तमान में भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने की है. इस मुद्दे पर पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति से जुड़े रहे अल्पेश कथीरिया से आजतक ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि भाजपा में शामिल होने का फायदा हुआ है. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में 14 लोगों की जाने गई है, जिसका दुख है.
संपत्ति को क्षति पहुंचाने का लगा था आरोप सरदार पटेल ग्रुप ने साल 2015 में पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर पहली रैली विसनगर में निकाली थी. इस रैली में शामिल हार्दिक पटेल और अन्य पर बीजेपी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा था. इस मामले में कोर्ट ने हार्दिक को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी. हार्दिक सुप्रीम कोर्ट गए और सर्वोच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी थी.
सूरत में हुई रैली के बाद हार्दिक चर्चा में आए
हार्दिक पटेल के लिए 2015 की रैली तो बस आगाज थी. बीजेपी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ हुआ तो हार्दिक के नाम की चर्चा शुरू हुई थी. लेकिन हार्दिक चर्चा में सूरत रैली से आए. सरदार पटेल ग्रुप के बैनर तले निकली इस रैली में तीन लाख से अधिक लोग जुटे थे और यहीं से शुरू हुआ था, पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन. और यहीं से शुरू हुआ हार्दिक पटेल के नेता बनने का सफर.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










