
बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस नेता भूपेन बोरा, फैसले पर फिर लिया यूटर्न, असम CM ने की घोषणा
ABP News
बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस नेता भूपेन बोरा, फैसले पर फिर लिया यूटर्न, असम CM ने की घोषणा
असम में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है. असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार (17 फरवरी 2026) को राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने सोमवार (16 फरवरी 2026) को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बोरा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और उन्हें इसे वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की थी. इसके बाद, उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए समय मांगा था.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, 'दिलीप सैकिया भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे. उनके साथ गुवाहाटी और उत्तर लखीमपुर में कई कांग्रेस नेता भी बीजेपी में शामिल होंगे. वे कांग्रेस में आखिरी मान्यता प्राप्त हिंदू नेता हैं. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनके पार्टी शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत किया है.'
असम के सीएम ने कहा, 'भूपेन बोरा का पूरा सम्मान और गरिमा दी जाएगी. भाजपा में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी उच्च पद पर नहीं रहे. कांग्रेस अब मुख्यधारा के असमिया लोगों की पार्टी नहीं रह गई है.'

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












