
बीजेपी नेता अनिल विज ने ठोका CM पद पर दावा, कहा- मैं हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा
AajTak
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठता के लिहाज से मैं सीएम बनने का दावा ठोकूंगा. अगर मैं सीएम बना तो हरियाणा की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दूंगा.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है. अनिल विज ने अपनी वरिष्ठता व्यक्त करते हुए पार्टी से सीएम पद की मांग की. अनिल विज ने कहा कि मैं हरियाणा में बीजेपी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं. मैंने छह बार चुनाव लड़ा है. मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा. लेकिन लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के आधार पर सीएम पद के लिए दावा करूंगा.
यह भी पढ़ें: बंसी लाल VS भजन लाल VS देवीलाल: हरियाणा चुनाव में दिलचस्प है इन 3 परिवारों की फैमिली फाइट!
अनिल बिज ने कहा कि मैं जहां-जहां गया हूं, सब मुझे कह रहे हैं कि आप सीनियर मोस्ट हो, ऐसे में आप CM क्यों नहीं बने? ऐसे में लोगों की मांग पर इस बार अपनी वरिष्ठता के दम पर मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा. अगर सरकार बनती और पार्टी ने मुझे सीएम पद सौंपा तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दूंगा.
हालांकि, विज ने कहा कि यह फैसला 'हाईकमान' के हाथ में है. उन्होंने कहा कि मुझे सीएम बनाना है या नहीं, यह हाईकमान के हाथ में है. आपको बता दें कि अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. मनोहर लाल खट्टर की सरकार के दौरान वे हरियाणा के गृह मंत्री थे और हाल ही में हुए फेरबदल में उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था, जिसमें नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली थी.
यह भी पढ़ें: किसी के बेटे तो किसी की पत्नी को टिकट... जानें- हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की लिस्ट में परिवारवाद की कितनी झलक
इससे पहले विज ने मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी में 'पराया' बना दिया है. बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










