
'बीजेपी को अब और समर्थन नहीं', नवीन पटनायक ने बीजेडी सांसदों से मजबूत विपक्ष की तरह काम करने को कहा
AajTak
राज्यसभा में बीजेडी नेता सस्मित पात्रा ने कहा, "इस बार बीजेडी सांसद केवल मुद्दों पर बोलने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अगर केंद्र की बीजेपी सरकार ओडिशा के हितों की अनदेखी करती है, तो वे आंदोलन करने के लिए भी संकल्पित हैं."
बीजेडी के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को अपनी पार्टी के 9 राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक की और उनसे 27 जून से शुरू होने वाले संसद के ऊपरी सदन के आगामी सत्र के दौरान एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभरने को कहा. मीटिंग में पटनायक ने सांसदों से राज्य के हितों से संबंधित मुद्दों को उचित तरीके से उठाने के लिए भी कहा है.
एजेंसी के मुताबिक बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, राज्यसभा में पार्टी के नेता सस्मित पात्रा ने कहा, "इस बार बीजेडी सांसद केवल मुद्दों पर बोलने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अगर केंद्र की बीजेपी सरकार ओडिशा के हितों की अनदेखी करती है, तो वे आंदोलन करने के लिए भी संकल्पित हैं."
उन्होंने कहा कि ओडिशा को विशेष दर्जा देने की मांग उठाने के अलावा बीजेडी सांसद राज्य में खराब मोबाइल कनेक्टिविटी और बैंक शाखाओं की कम संख्या का मुद्दा भी उठाएंगे. उन्होंने आगे कहा, "कोयला रॉयल्टी में संशोधन की ओडिशा की मांग को केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों से नजरअंदाज किया है. इससे सूबे के लोगों को भारी नुकसान हो रहा है और वे अपने उचित हिस्से से वंचित हैं.
'विपक्ष को मिलेगा समर्थन...'
नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि राज्यसभा में 9 सांसद मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. नवीन पटनायक ने संसद में राज्य के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं.
जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेडी, बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को मुद्दा आधारित समर्थन देने के अपने पहले के रुख पर कायम रहेगी, तो उन्होंने कहा, "अब बीजेपी को समर्थन नहीं, केवल विपक्ष को समर्थन मिलेगा. हम ओडिशा के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










