
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में खिचीं तलवारें! म्यान में लौटेंगी या मचा रहेगा घमासान?
AajTak
कार्यकर्ताओं को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे बड़ी बात कही. केशव मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा 'जो आपका दर्द है, वही मेरा भी दर्द है' और बीजेपी में सरकार से बड़ा संगठन है, संगठन था और रहेगा. केशव मौर्य ने कहा कि 7 कालिदास मार्ग कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला है. कार्यकर्ताओं के मन की बात कहने पर केशव मौर्य को सबसे ज्यादा तालियां मिलीं.
लखनऊ के लोहिया सभागार में रविवार को हुई बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सब कुछ दिखाई दे गया. शीर्ष नेताओं के बीच खींची तलवारें, नाराज कार्यकर्ताओं के चेहरे, बुझे हुए मन से आगे की लड़ाई लड़ने की कोशिश, प्रदेश के नेताओं और पार्टी के पदाधिकारी के झुके हुए कंधे और बड़े नेताओं की कार्यकर्ताओं से नजरें न मिलाने की कोशिश. लेकिन इन सब के बावजूद कार्यकर्ताओं में दोबारा जोश भरने का अथक प्रयास भी बड़े नेताओं की ओर से दिखाई दिया.
कार्यकर्ताओं की बात कहने पर मिलीं तालियां
कार्यकर्ताओं को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे बड़ी बात कही. केशव मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा 'जो आपका दर्द है, वही मेरा भी दर्द है' और बीजेपी में सरकार से बड़ा संगठन है, संगठन था और रहेगा. केशव मौर्य ने कहा कि 7 कालिदास मार्ग कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला है. कार्यकर्ताओं के मन की बात कहने पर केशव मौर्य को सबसे ज्यादा तालियां मिलीं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोलते हुए अपनी लकीर खींच डाली. मुख्यमंत्री ने अपने गवर्नेंस को लेकर साफ कर दिया कि जिस अंदाज में उनकी सरकार चल रही है उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने उदाहरण मोहर्रम का जरूर दिया लेकिन संदेश सबके लिए था.
'जवाब क्यों नहीं दे पाए कार्यकर्ता?'
जब संगठन के बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष से लेकर केशव मौर्य तक कार्यकर्ताओं की बात कर रहे थे तो उसका जवाब सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह कह कर दिया कि जब विपक्ष झूठे नैरेटिव गढ़ रहा था तो हमारे कार्यकर्ता जवाब क्यों नहीं दे पाए. स्मार्टफोन पर सुबह शाम गुड मॉर्निंग भेजा जा सकता है लेकिन विपक्ष के फैलाए झूठ का जवाब क्यों नहीं दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










