
बीजेपी और AAP को झटका, फायदे में कांग्रेस... MCD उपचुनाव के रिजल्ट के मायने
AajTak
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट पर कब्जा किया है. केजरीवाल ने नतीजों पर खुशी जताई है और कहा कि जनता का विश्वास AAP की ओर बढ़ रहा है. सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी की हार को सरकार की असफलता बताया है.
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इन नतीजों से सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी दोनों को बड़ा झटका लगा है, जबकि कांग्रेस ने सीमित संसाधनों के बावजूद MCD में वापसी की है.
दरअसल, 12 सीटों में से बीजेपी ने सबसे ज्यादा सात सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने तीन सीटें अपने नाम कर ली है, जबकि कांग्रेस ने भी सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है. साथ ही एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.
बीजेपी को 2 सीटों का नुकसान
इस उपचुनाव में बीजेपी के दो सीटों का नुकसान हुआ है, क्योंकि बीजेपी के पास 12 में से 9 सीटें थीं, लेकिन उपचुनाव में संगम विहार और मुंडका जैसी सीटें बीजेपी के हाथ से फिसल गई है. संगम विहार में बीजेपी विधायक चंदन चौधरी के निगम से इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी. उनकी छवि का नुकसान वहां पर भाजपा के प्रत्याशी को हुआ और ये सीट कांग्रेस ने जीत ली.
दूसरी ओर मुंडका में भी स्थानीय बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल से नाराजगी के चलते इस सीट को AAP प्रत्याशी ने जीत लिया, लेकिन बीजेपी के लिए राहत की बात है कि चांदनी चौक सीट, जिस पर AAP का कब्जा था. यहां पर भाजपा प्रत्याशी सुमन गुप्ता ने 1182 वोट से जीत दर्ज की है.
AAP के हाथ से निकली चांदनी महल सीट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










