
'बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार बने पक्षकार,' SC ने दिया आदेश
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद आपराधिक शिकायत बहाल की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत बरकरार है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को पक्षकार बनाने का आदेश दिया है. फिलहाल, SC के अगले आदेश तक हाईकोर्ट के आदेश पर रोक जारी रहेगी.
बता दें कि बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद आपराधिक शिकायत बहाल की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी.
नए सिरे से सुनवाई का निर्देश दिया था
इससे पहले सितंबर में कर्नाटक की एक एडिशनल सिटी सिविल एंड सेशन जज कोर्ट ने येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया था. स्थानीय कोर्ट का आदेश कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के ठीक एक सप्ताह बाद आया था, जिसमें 7 सितंबर को विशेष अदालत को शिकायत पर नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश दिए थे.
ठेके दिलाने के बदले रिश्वतखोरी का आरोप
मामले की शिकायत निचली अदालत में 8 जुलाई को रद्द कर दी गई थी. तब शिकायतकर्ता टीजे अब्राहम को राज्यपाल से मंजूरी ना मिलने के चलते ये फैसला लिया गया था. बाद में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने फैसले में कहा था कि शिकायतकर्ता राज्यपाल से मंजूरी लेने के लिए सक्षम प्राधिकारी नहीं था. बता दें कि शिकायत सीधे तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ है. आरोप लगाया गया है कि बीडीए (बेंगलुरु विकास प्राधिकरण) के ठेके दिलाने के बदले में रिश्वतखोरी की गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










