
बीएमसी चुनावः स्याही मिटाने वाले उद्धव ठाकरे के आरोप पर आया चुनाव आयोग का जवाब, जानिए क्या कहा
AajTak
उद्धव ठाकरे ने मतदाताओं को लगाई जा रही स्याही मिटने के दावे करते हुए चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया. इस पर अब महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग का जवाब आ गया है.
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगम में शहर की सरकार चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग के बीच विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया है. उद्धव ठाकरे ने मतदान प्रक्रिया में खामियों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही भी आसानी से मिट जा रही है. इसके लिए चुनाव आयोग को जवाबदेह होना चाहिए.
उद्धव के आरोप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पलटवार किए हैं. चुनाव आयोग की भी सफाई आई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव के आरोप पर कहा कि कुछ लोगों को इस पर आपत्ति हो सकती है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अगर ऐसा लगता है, तो वह इसके लिए किसी और तरीके का उपयोग भी कर सकता है.
सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि किसी संवैधानिक संस्था पर हर बार सवाल उठाना ठीक नहीं है. वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मैंने चुनाव आयोग से बात की. चुनाव आयोग 2012 से एक ही स्याही का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव हार रहा है और इसीलिए अब वे बहाने ढूंढ रहे हैं. स्याही कंट्रोवर्सी पर चुनाव आयोग का भी बयान आया है.
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि उंगली पर लगाई गई स्याही को मिटाने का प्रयास कर मतदाताओं में भ्रम पैदा करना एक प्रकार की गड़बड़ी है. इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति उंगली की स्याही मिटाकर दोबारा मतदान करने जाता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. राज्य चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया है कि उंगली की स्याही मिटाकर गड़बड़ी के प्रयास पर भी संबंधित मतदाता दोबारा मतदान नहीं कर सकता.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव: उंगली से मिट जा रही वोटिंग स्याही, MNS ने लगाया चुनाव पर लगाया आरोप
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि पहले से ही जरूरी सतर्कता बरती जा रही है. मतदाताओं के मतदान का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है, इसलिए केवल स्याही मिटाने से दोबारा मतदान संभव नहीं है. चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि सभी अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने 19 और 28 नवंबर 2011 को मतदाताओं की उंगली पर स्याही लगाने के संबंध में आदेश जारी किए थे. तब से ही चुनावों में मतदाताओं की उंगली पर स्याही लगाने के लिए मार्कर पेन का उपयोग हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











