
धोखे से कटी थी रस्सी, डूब गया था प्रेमी... भूरागढ़ किले की वह दास्तां, जिसके आगे फीकी हैं फिल्मी कहानियां; जहां मकर संक्रांति पर उमड़ते हैं कपल्स
AajTak
Bhuragarh Fort Banda Love Story: बांदा के भूरागढ़ किले में मकर संक्रांति पर प्रेमी जोड़ों का मेला लगता है. यह किला एक नट और राजकुमारी की अधूरी प्रेम कहानी और 1857 के क्रांतिकारियों के बलिदान के लिए प्रसिद्ध है.
UP के बांदा में मकर संक्रांति के त्योहार पर हर साल एक अनोखा मेला देखने को मिलता है, जहां बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े यानी कपल्स किले में पहुंचते हैं और यहां बने मंदिर में अपनी-अपनी मन्नत मांगते हैं. इस किले की भी कहानी किसी फिल्मी प्रेम कहानी से कम नहीं है. कपल्स किले के पास बह रही बांदा की जीवनदायिनी केन नदी में स्नान कर मंदिर के दर्शन करते हैं. इस किले को भूरागढ़ का किला कहा जाता है, जो लगभग 650 वर्षों से बना हुआ है, जिसकी एक अलग ब्रिटिश हुकूमत की क्रांतिकारी और प्रेम कहानी है. ये किला बलिदानियों के भी जाना जाता है. जहां पूर्व में कई लोगों को फांसी दी गई तो कई लोगों ने अपनी जान गंवाई. आइए, जानते हैं इस किले की कहानी......
कहा जाता है कई सौ साल पहले इस किले में एक राजा रहा करते थे, जिसकी बेटी को करतब नाच गाना दिखाने वाले नट से प्यार हो गया था, दोनों एक दूसरे से बहुत मोहब्बत करते थे और शादी करना चाहते थे. जब इस प्यार की कहानी की जानकारी राजा को हुई तो उसने अपने मंत्रियों से सलाह लेकर एक रणनीति बनाई.
राजा ने बेटी की शादी के लिए नट से रखी थी शर्त
राजा ने अपनी बेटी से शादी करने के लिए नट से अजीबोगरीब शर्त रखी थी. शर्त यह थी कि ''तुम यदि केन नदी से किले तक का सफर एक रस्सी के सहारे से तय लोगे तो मैं अपनी बेटी की शादी तुमसे कर दूंगा.'' तय समय पर नदी के दोनों छोरों पर रस्सी बांधी गयी. नट ने रस्सी के सहारे चलना शुरू किया और जब आधे से ज्यादा रास्ता तय भी कर लिया था.
राजा ने कटवा दी थी रस्सी, नट की नदी में डूबने से हुई थी मौत
जब राजा यह जान गया कि ये शर्त पूरी कर लेगा और मुझे अपनी बेटी की शादी नट से करनी पड़ जाएगी. जिसके बाद क्रोध में आकर राजा ने बेईमानी से उस रस्सी को काटने के लिए कई औजारों का प्रयोग किया, लेकिन रस्सी कटी नहीं, लेकिन अंत में रस्सी टूट ही गई और उस नट की डूबने से मौत हो गई, जिसकी याद में वहां एक मंदिर बनवाया गया था, जहां हर साल मकरसंक्रांति के दिन हर साल यहां कपल्स अपनी मनोकामनाएं मांगने आते हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








