
ट्रंप की क्रिप्टो कंपनी, मार्केट पाकिस्तान, शहबाज-मुनीर मेजबान... सवाल अरबों डॉलर के 'खेल' का
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप की जो कंपनी पाकिस्तान में क्रिप्टो बिजनेस में उतर रही है. उसने क्रिप्टो के धंधे में अरबों की कमाई की है. दिसंबर 2025 तक ट्रंप परिवार ने इस कमाई से $1 बिलियन का मुनाफ़ा कमाया था जबकि उनके पास $3 बिलियन के बिना बिके टोकन थे. अब ट्रंप की ये कंपनी पाकिस्तान में औपचारिक एंट्री पा चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप पाकिस्तान के फाइनेंस में लगातार घुसपैठ कर रहे हैं. पाकिस्तान ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली से जुड़ी क्रिप्टो कंपनी के साथ एक बिजनेस डील साइन किया है. पाकिस्तान के अनुसार इसका उद्देश्य क्रॉस बॉर्डर पेमेंट को आसान बनाना है. इस डील पर 14 जनवरी को हस्ताक्षर किया गया. इस डील की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस पर साइन करने के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर भी मौजूद थे.
वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (WTF) अमेरिका की एक कंपनी है. ये कंपनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार का मेन क्रिप्टो बिजनेस चलाती है. इसी कंपनी की सहयोगी SC फाइनेंशियल टेक्नॉलजीज के साथ पाकिस्तान सरकार की कंपनी पाकिस्तान वर्चुअल एसेट रेगुलटेरी अथॉरिटी के साथ एक मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है.
इस डील के बारे में डॉन ने रिपोर्ट करते हुए कहा है कि यह घोषणा वर्ल्ड लिबर्टी (WTF) जो सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ एक क्रिप्टो-बेस्ड फाइनेंस प्लेटफॉर्म है और एक संप्रभु देश के बीच पहला सार्वजनिक रूप से घोषित समझौता है.
दोनों देशों के बीच ये समझौता तब हुआ है जब अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में सुधार हो रहे हैं.
ट्रंप की फैमिली कंपनी अमेरिका में क्या करेगी?
इस एग्रीमेंट के तहत SC फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक के साथ मिलकर अपने USD1 स्टेबलकॉइन को एक रेगुलेटेड डिजिटल पेमेंट स्ट्रक्चर में शामिल करेगी. जिससे यह टोकन पाकिस्तान के अपने डिजिटल करेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ काम कर सकेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







