
बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल... खिलाड़ियों ने T20 लीग का किया बायकॉट, BCB पर सीधा हमला
AajTak
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्ट एम. नजमुल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को 'भारत का एजेंट' बता दिया था. नजमुल के बयान के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों में नाराजगी देखने को मिली. फिर नजमुल ने कुछ ऐसे बयान दिए, जो बांग्लादेशी खिलाड़ियों को रास नहीं आए.
बांग्लादेश क्रिकेट में गहरा संकट पैदा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर एम. नजमुल इस्लाम के बयानों ने खिलाड़ियों को नाराज कर दिया है. नजमुल के चलते बीसीबी और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बीच गंभीर टकराव खड़ा हो गया है. खिलाड़ियों ने नजमुल को पद से हटाने की मांग की है और उन्होंने क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार किया है. इसके चलते बीसीबी सकते में आ गया है और उसने एम. नजमुल इस्लाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने पहले ही चेतावनी दी कि यदि नजमुल इस्लाम को उनके पद से नहीं हटाया गया, तो वे सभी क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे. अब खिलाड़ियों ने 15 जनवरी (गुरुवार) को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) मैच का बायकॉट कर दिया और हड़ताल पर उतर आए. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नौखाली एक्सप्रेस vs चट्टोग्राम रॉयल्स मुकाबले का टॉस भी समय पर नहीं हो सका. राष्ट्रव्यापी बायकॉट के चलते दोनों टीमें समय पर मैदान नहीं पहुंचीं. यह विवाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों पर भी गहरा असर डाल रहा है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट में बगावत! खिलाड़ियों ने दी हड़ताल की धमकी, BCB निदेशक को हटाने की मांग
बीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, 'बोर्ड के एक सदस्य की ओर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर हमें खेद है. बीसीबी पेशेवर क्रिकेट और खिलाड़ियों के सम्मान को सर्वोच्च महत्व देता है.' बोर्ड ने बताया कि नजमुल इस्लाम के खिलाफ औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और उन्हें 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है.
खिलाड़ियों की इस वजह से भी नाराजगी एम. नजमुल इस्लाम ने कहा था कि खिलाड़ियों को मुआवजा नहीं मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने उचित समर्थन नहीं दिया है, जिससे खिलाड़ियों की शिकायतें और बढ़ गईं. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत ना जाने की घोषणा की, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है.
इस कदम से अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में टीम की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है और बीसीबी अधिकारियों पर समाधान खोजने का दबाव बढ़ गया है. हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया था. इसके बाद बीसीबी ने खुन्नस निकालते हुए अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत से शिफ्ट करके श्रीलंका में कराने की मांग की थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








