
आजतक के स्टिंग का बड़ा असर... आयुष्मान योजना में इलाज से मना करने वाले अस्पतालों को नोटिस
AajTak
आजतक के स्टिंग ऑपरेशन 'ऑपरेशन आयुष्मान' ने गरीबों के मुफ्त इलाज में रोड़ा अटकाने वाले निजी अस्पतालों की पोल खोल दी है. इस खुलासे के बाद पंजाब की स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) ने कड़ा एक्शन लेते हुए मोहाली और डेराबस्सी के दो बड़े अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.
आजतक चैनल के विशेष खोजी कार्यक्रम '10 तक' में दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है. पंजाब स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) ने 7 जनवरी 2026 को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत लिस्टेड दो प्राइवेट अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस (संख्या SHA/2026/322-23) जारी किया है. इनमें मोहाली के ज़ीरकपुर स्थित 'जेपी सिंगला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स' (विशेष रूप से जेपी डायग्नोस्टिक्स) और डेराबस्सी का 'इंडस इंटरनेशनल अस्पताल' शामिल हैं.
स्टिंग में इन अस्पतालों द्वारा योजना के लाभार्थियों को इलाज देने से मना करने या कैश मांगने का सच सामने आया था. नोटिस में कहा गया है कि लिस्टेड अस्पतालों के लिए पात्र लाभार्थियों को वक्त पर कैशलेस इलाज देना अनिवार्य है और बिना किसी ठोस कारण के इलाज से इनकार करना योजना की शर्तों का गंभीर उल्लंघन है.
एजेंसी ने इन अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट से तुरंत लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पैनल से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
आजतक के कैमरे में कैद हुआ अस्पतालों का खेल
आजतक की टीम ने जब '10 तक' सीरीज के लिए स्टिंग किया, तो पाया कि कई प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान कार्ड होल्डर्स को बहाने बनाकर वापस भेज रहे थे. कहीं सरकारी भुगतान पेंडिंग होने का हवाला दिया गया, तो कहीं सीधे तौर पर कैश की मांग की गई. ज़ीरकपुर और डेराबस्सी के इन दो अस्पतालों में इलाज से इनकार करने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए.
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार की बड़ी पहल, 881 आम आदमी क्लीनिकों में होगा फ्री रेबीज वैक्सिनेशन

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








