
बीएमसी की इस मुहिम से जुड़े अनुपम खेर, फैंस से की ये खास अपील
ABP News
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने बीएमसी के साथ मिलकर ट्री प्लांटेशन किया है. इसके साथ ही वह बीएमस की मुहिम से भी जुड़े हैं. उन्होंने फैंस से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील भी की है.
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वह फिल्मों से लेकर राजनीति और सामाजिक मामलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. वह हाल ही में बीएमसी की एक मुहिम से जुड़े हैं. इस मुहिम के तहत वह बीएमसी के साथ मिलकर पेड़ लगा रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने अपने फैंस से भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की है. अनुपम खेर ने हाल ही में आए ताउते तूफान के दौरान जुहू में अपने घर के पास गिरे एक बड़े पेड़ की जगह बीएमसी की मदद से नया पौधा लगाया है. बीएमसी ने ताउते तूफान के दौरान मुम्बई में गिरे पेड़ों की जगह पर नये पेड़ों को लगाने की मुहिम 'बी अ ट्री पैरेंट अडॉप्ट अ ट्री' नामक मुहिम शुरू की है. इस मुहिम की शुरुआत अंधेरी इलाके स्थित के वेस्ट वॉर्ड से की गई है.More Related News













