
बिहार: KGF की तरह सोना उगलेगी देश की सबसे बड़ी खदान! खुदाई की तैयारी में सरकार
AajTak
बिहार के जमुई में देश के सबसे बड़े सोने का भंडार मिलने के बाद अब बिहार सरकार ने उसकी खोज के लिए अनुमति देने का फैसला किया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 222.885 मिलियन टन सोना धातु है, जो देश के कुल सोने के भंडार का 44 प्रतिशत है.
आपने हाल ही एक फिल्म देखी होगी KGF जिसमें सारी लड़ाई ही सोने की खान पर कब्जे को लेकर थी. फिल्म में अभिनेता यश यानी की 'रॉकी भाई' सबसे बड़े सोने की खदान पर कब्जा कर लेता है और उससे इतना सोना निकलता है कि हर कोई हैरान रह जाता है.
अब केजीएफ की तरह ही बिहार के जमुई में भी देश के सबसे बड़े सोने की खदान से सोना निकालने की तैयारी शुरू हो गई है. हालांकि यहां ये काम कोई रॉकी भाई नहीं बल्कि लोगों के हित में राज्य सरकार करेगी.
इसके लिए बिहार सरकार ने जमुई जिले में "देश के सबसे बड़े" सोने के भंडार की खोज के लिए अनुमति दे दी है. इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी है.
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के अनुसार, जमुई जिले में 37.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलियन टन सोने का भंडार मौजूद है.
जमुई में सोने के भंडार की खोज के लिए "खान और भूविज्ञान विभाग जीएसआई और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) सहित जांच में लगी एजेंसियों के साथ विचार कर रहा है.
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव सह खान आयुक्त हरजोत कौर बम्हरा ने बताया कि, "जीएसआई के निष्कर्षों का विश्लेषण करने के बाद परामर्श प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें जमुई जिले में करमाटिया, झाझा और सोनो जैसे क्षेत्रों में सोने की उपस्थिति का संकेत मिला था."

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








