
बिहार: होना था पैर का ऑपरेशन, गलत इंजेक्शन के चलते काटना पड़ा हाथ, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
ये मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र का है. जहां आभा नाम की महिला शहर के ब्रह्मपुरा क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज कराने आई थी. महिला और उसके परिवारवालों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक परिवार का आरोप है कि निजी अस्पताल में पैर के ऑपरेशन के दौरान एक महिला को गलत जगह सुई लगा दी गई. इसकी वजह से एक महिला का हाथ काटना पड़ा. वहीं, लगभग 11 महीने तक पटना के अस्पताल में इलाज कराने के बाद महिला अपने घर पहुंची. इसके बाद जब महिला और उसके परिजन मुआवजे के लिए अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की. दरअसल, ये मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र का है, जहां आभा नाम की महिला शहर के ब्रह्मपुरा क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज कराने आई थी. महिला जिला के करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. महिला और उसके परिवारवालों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पैर के ऑपरेशन के बदले उन्हें हाथ कटवाना पड़ा है. पीड़िता ने बताया कि बीते साल वह इलाज के लिए अस्पताल आई थी. यहां डॉक्टर ने गलत तरीके से इलाज किया. इसके बाद एक हाथ काम नहीं कर रहा था और जब इस बारे में डॉक्टर को बोला गया तो उसने यह कह कर बात गोलमोल कर दी कि इलाज का खर्चा हम उठा लेंगे और आर्टिफिशियल हाथ भी लगा देंगे. लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी डॉक्टर ने कुछ नहीं किया. जब हम लोग डॉक्टर से मिलने गए तो मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










