
बिहार: शादी की रस्म निभा रही महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, चार की मौत
AajTak
Saran Road Accident: छपरा के मशरक में बड़ी संख्या में महिलाएं शादी की रस्म निभा रही थीं, तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.
बिहार के सारण जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. यहां शादी समारोह के दौरान रस्म निभा रही महिलाओं के झुंड में एक अनियंत्रित ट्रक घुस आया और कई महिलाओं को कुचल दिया. घटना मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा की है. इस सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. देखते ही देखते घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया. भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए. दूसरी तरफ, ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया.
हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान हादसे में मारी गई महिलाओं की पहचान दुमदुमा गांव निवासी 50 वर्षीय सैरूल बीबी, 45 वर्षीय नजमा बीबी और बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी 50 वर्षीय सैशा बेगम के रूप में कई गई है. वहीं, घायलों की पहचान 50 वर्षीय खैरा बीबी, 40 वर्षीय नूरजहां खातून, 35 वर्षीय मनाजा खातून, 50 वर्षीय हसमुद्दीन उर्फ भोला मियां और गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम गांव निवासी 35 वर्षीय शाहजहां खातून के रूप में हुई.
सीवान की तरफ से आ रहा था ट्रक घटना में घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग लुकमान हुसैन के बेटे की शादी में पचरौड़ के टीकमगढ़ बारात लेकर गए थे. बारात जाने के बाद रात में घर की महिलाएं डोमकच (वैवाहिक रस्म) कर रही थीं. उसी दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक सिवान की तरफ से मशरक आ रहा था. ट्रक ने महिलाओं के झुंड को जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. और मामले की अच्छे से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







