
बिहार में VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, दरभंगा के घर में मिली क्षत-विक्षत लाश
AajTak
वीआईपी पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि घर में ही उनकी हत्या की गई है. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है.
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि घर में ही उनकी हत्या की गई है. दरभंगा के एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है.
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला. पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है. जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है.
रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार से घर पर ही मुकेश सहनी की निर्मम हत्या की गई है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
कौन हैं मुकेश सहनी?
बिहार में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं. उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही महागठबंधन में शामिल हो गई थी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह डील मूल रूप से मुकेश सहनी और RJD के बीच हुई थी.
मुकेश सहनी की एक पहचान 'सन ऑफ मल्लाह' की है. सहनी मूलतः (मल्लाह/निषाद) की राजनीति करते हैं. अगर वोट की बात करें तो बिहार में मल्लाहों की आबादी लगभग सात फीसदी है. वहीं, सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14 प्रतिशत बताते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










