
बिहार में CPI (ML) ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन! तेजस्वी के साथ बैठक कर मांगी इतनी सीटें
AajTak
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद CPI(ML) लिबरेशन ने कहा कि वह बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पांच पर चुनाव लड़ना चाहती है. कुछ महीने पहले सीपीआई (एमएल)-एल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने लालू यादव से भी मुलाकात की थी.
लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष अभी तक सीट शेयरिंग के मुद्दे को सुलझा नहीं सका है. INDIA गठबंधन की अभी तक 4 बैठक हो चुकी हैं, लेकिन तस्वीर साफ नहीं हो सकी है. उधर, बिहार में महागठबंधन में शामिल सीपीआई (माले) ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी जताई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद CPI(ML)लिबरेशन ने कहा कि वह बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पांच पर चुनाव लड़ना चाहती है. एक बयान में पार्टी ने कहा कि उनके तीन पोलित ब्यूरो सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने तेजस्वी से मुलाकात कर बुधवार शाम को ही अपनी मंशा से अवगत कराया था.
कुछ महीने पहले सीपीआई (एमएल)-एल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने लालू यादव से भी मुलाकात की थी. बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी बिहार के सारण, गया और शाहाबाद डिवीजनों में लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन तब सीटों की संख्या संख्या का खुलासा नहीं किया था.
कितनी पार्टियां बिहार महागठबंधन में हैं शामिल?
राज्य में 40 लोकसभा सीटें हैं और सत्तारूढ़ गठबंधन में 8 पार्टियां हैं. इसमें लालू प्रसाद की आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन, सीपीआई और सीपीआई (एम) हैं. 243 सीटों वाली विधानसभा में सीपीआई (एमएल)-एल के 12 सदस्य हैं. तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने अपने बयान में जेडीयू नेताओं को सीट-बंटवारे पर अनावश्यक बयानों से बचने की सलाह दी, जो गठबंधन को खराब छवि में दिखाते हैं.
बिहार में छिड़ा घमासान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








