
बिहार में हार, राहुल पर 'तलवार'... INDIA ब्लॉक की कमान किसे? अखिलेश की दावेदारी से कांग्रेस में खलबली
AajTak
बिहार में हार के बाद INDIA ब्लॉक में नेतृत्व पर 'तलवार' खिंच गई है. समाजवादी पार्टी (SP) ने खुलकर अखिलेश यादव को गठबंधन का नेता बनाने की मांग की है, जिससे राहुल गांधी के नेतृत्व पर सीधा सवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस की लगातार हार ने गठबंधन में उनकी बार्गेनिंग पावर घटा दी है. SP नेता 2027 UP चुनाव के लिए कांग्रेस को उसकी 'हैसियत' बता रहे हैं, जिससे विपक्षी एकता पर गंभीर संकट आ गया है.
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर नए सिरे से बहस छिड़ गई है. समाजवादी पार्टी (SP) के नेता खुलकर अखिलेश यादव को गठबंधन का नेता बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसने कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है.
विपक्ष के खेमे में बिहार चुनाव परिणामों का सीधा असर अब नेतृत्व की लड़ाई के रूप में दिखने लगा है. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी आज भी अपनी हार स्वीकार न करते हुए 'वोट चोरी' का आरोप लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ गठबंधन के भीतर से ही राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं.
यह भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी के पास PM मोदी की रणनीतियों का कोई जवाब नहीं? अंजना के साथ देखें हल्ला बोल
महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक राज्यों में हो रही कांग्रेस की लगातार हार ने INDIA अलायंस में राहुल गांधी की बार्गेनिंग पावर को घटा दिया है. विपक्षी दल, खासकर समाजवादी पार्टी, अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस को उसकी 'हैसियत' बताने की रणनीति साफ कर रही है.
अखिलेश के लिए SP नेताओं की खुली मांग
कांग्रेस जहां एक बार फिर खुद को विपक्ष की अगुवा साबित करने की कोशिश में है, वहीं INDIA गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व को सीधी चुनौती दे दी है. SP नेता खुलकर कह रहे हैं कि विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व अखिलेश यादव को करना चाहिए.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








