
बिहार में 'रानी भारती' वाला मोमेंट! अटक-अटक कर विधायक ने ली शपथ - VIDEO
AajTak
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जदयू विधायक विभा देवी शपथ पत्र ठीक से न पढ़ सकीं. बार-बार अटकने और टूटे शब्दों में शपथ लेने की घटना का वीडियो सामने आया है. उन्होंने बीच में दूसरी विधायक से मदद भी ली.
JD(U) MLA Vibha Devi oath VIDEO: बिहार में नीतीश सरकार के गठन के बाद सोमवार को 18वीं विधानसभा का पहला सत्र का आयोजन हुआ. कई विधायकों को शपथ दिलाई गई. जब जदयू विधायक विभा देवी की शपथ लेने की बारी आई तो ये नजारा देखने लायक़ रहा.
नवादा से जदयू विधायक विभा देवी शपथ पत्र ठीक से न पढ़ सकीं. इस घटना ने प्रतिनिधियों की क्षमता, जनता की चुनावी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बिहार विधानसभा की ओर से जारी वीडियो में दिखा कि विभा देवी शपथ लेने में बार-बार अटक रहीं हैं. वो शपथ पत्र भी ठीक से नहीं पढ़ पा रही हैं. मुश्किल से ही वो शब्दों को पढ़ती नज़र आईं. यानि वह टूटे-फूटे शब्दों में शपथ पत्र पढ़ती नज़र आईं. इतना ही नहीं जब वह बीच में फंसीं तो उन्होंने पास में बैठी विधायक मनरोमा देवी की भी मदद ली.
विधायक विभा देवी शपथ पत्र पढ़ने के दौरान कहती हैं, 'सतत लेती हूं... विधी रखती हूं.'.बड़ी मुश्किल से विभा देवी शपथ पत्र को पूरा कर सकीं. प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव के सामने विभा देवी ने शपथ लिया.
विभा देवी की राजनीति किसी विचार, सामाजिक काम या लोकतांत्रिक संघर्ष से नहीं निकली, बल्कि उनके पति और बाहुबली छवि वाले राजबल्लभ यादव के प्रभाव से आगे बढ़ी. गंभीर मामलों में जेल जा चुके राजबल्लभ यादव की राजनीतिक पकड़ ने ही उन्हें टिकट से लेकर विधानसभा तक पहुंचाया.
यही व्यवस्था आज भारतीय राजनीति को कमजोर कर रही है - जहां सिद्धांत, शिक्षा और क्षमता के बजाय वंशवाद, जातीय समीकरण और धनबल तय करते हैं कि कौन विधायक बनेगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







