
बिहार में युवक की 30 बार चाकू से गोदकर हत्या, लोग देखते रहे, बचाने कोई नहीं आया, Video
AajTak
बिहार के नवादा में चाकू से गोदकर एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई. आरोपी ने सड़क के किनारे युवक को 30 बार चाकू मारे. इस दौरान रोड पर लोग आते जाते रहे, लेकिन किसी ने भी रुककर युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है.
बिहार के नवादा में एक युवक की बेहरमी से सरेआम हत्या कर दी गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिस समय ये घटना हुई, उस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजारी जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना नवादा की बताई जा रही है. जिस युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई, उसका नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है. घटना का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक आरोपी राहुल पर चाकुओं से हमला कर रहा है. अपराधी ने 30 बार युवक को चाकू से गोद दिया. जिससे घायल होकर युवक मौके पर ही गिर गया.
यहां देखें वीडियो
वो युवक को चाकू मारता रहा, लोग सड़क पर आते जाते रहे
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय युवक पर अपराधी चाकू से हमले कर रहा था, उस समय वाहनों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया. सड़क के किनारे लगे एक सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई है. घटना के बाद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची औ जायजा लिया. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










