बिहार में बीजेपी की नई कार्यकारिणी का ऐलान, इन 38 नेताओं को मिली जगह
AajTak
बिहार बीजेपी के 38 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई है. नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, 1 मुख्यालय प्रभारी, 2 सह मुख्यालय प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और साथ ही साथ 2 सह कार्यालय मंत्री के नाम की घोषणा की गई है.
बिहार बीजेपी की कमान संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने अब अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है. बिहार बीजेपी के 38 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई है. नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, 1 मुख्यालय प्रभारी, 2 सह मुख्यालय प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और साथ ही साथ 2 सह कार्यालय मंत्री के नाम की घोषणा की गई है. बीजेपी के पदाधिकारी की लिस्ट में ज्यादातर नए चेहरे शामिल हैं. कई पुराने चहरों की छुट्टी हो गई है. वहीं कई युवा चेहरों को भी नई टीम में पार्टी ने जगह दी है. नई टीम की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि पार्टी के सीनियर नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम की घोषणा की गई है.
नई टीम में जातीय समीकरण
बिहार बीजेपी प्रभारी की नई टीम में जातीय समीकरण की बात करें तो सबसे ज्यादा 17 सवर्ण चेहरों को टीम में जगह मिली है. 38 में से 17 सवर्ण तबके से आने वाले हैं, जिनमें 6 ब्राह्मण, 5 भूमिहार, 5 राजपूत और के कायस्थ जाति से आते हैं. नीतीश की लव–कुश वाली पॉलिटिक्स को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने रणनीति पर काम करते हुए कुशवाहा समाज से आने वाले 3 चेहरों को नई टीम में जगह दी है जबकि कुर्मी जाति से आने वाले 2 चेहरे नई टीम में शामिल हैं. इसके अलावे 1 चेहरा धानुक समाज से भी है.
नई टीम में वैश्य समुदाय से 4 लोगों को जगह मिली है. रविदास समाज से भी 2 लोगों को टीम में जगह मिली है. इसके अलावे दांगी, कहार, कुम्हार, नाई, नोनिया, तेली, मल्लाह, पासवान और यादव जाति से एक-एक चेहरों को नई टीम में जगह दी गई है. किसी भी अल्पसंख्यक को नई टीम में जगह नहीं मिली है. आरजेडी जिस एमवाई की बदौलत बिहार की सत्ता पर लंबे अरसे तक काबिज रही उस एमवाई तबके को बीजेपी की नई टीम में तरजीह नहीं मिली है.
पुराने की जगह नए चेहरों की एंट्री
बिहार बीजेपी पदाधिकारियों की नई टीम में कई पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली है इनमें पार्टी के कई विधायक और विधान पार्षद शामिल है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की टीम में जगह पाने वाले देवेश कुमार, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी और बेबी कुमारी को नई टीम में जगह नहीं दी गई है. सुरेश रुंगटा जो पहले मुख्यालय प्रभारी थे उनकी जगह अरविंद शर्मा को नया मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है. 2020 का चुनाव पार्टी से अलग होकर लड़ने वाले राजेंद्र सिंह की पिछले दिनों पार्टी में वापसी हुई थी और उन्हें अब पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










