
बिहार में दो दिन के अंदर दो पुलिस अफसरों की हत्या... पहले अररिया, अब मुंगेर में मर्डर से सनसनी
AajTak
मुंगेर में विवाद सुलझाने गए ASI संतोष कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान संतोष कुमार घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालात गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया और इलाज के दौरान उनकी मौत गई है.
बिहार के मुंगेर में एक और ASI की हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक ASI विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे. वहां दो परिवारों में झगड़े की खबर थी. जानकारी मिलने के बाद ASI संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे.
इसी दौरान विवाद बढ़ा तो तभी किसी अज्ञात शख्स ने ASI संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया. हमले में ASI गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा. लेकिन ASI को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संतोष कुमार की मौत की पुष्टि की है.
दो पहले भी हुई थी ASI की हत्या
अभी 2 दिन पहले की ही बात है, जब बिहार के अररिया में भी एक ASI पर हमला किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये वारदात अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में ASI अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. वो एक अपराधी को पकड़ने गए थे तभी ASI राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने अपराधी को बताने के लिए उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: बिहार में ASI की पीट-पीटकर हत्या, अररिया में क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया अटैक
सिर पर किया था हमला जानकारी के अनुसार घायल एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं जो डॉयल 112 पर डियूटी करते हैं. शुक्रवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली की आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं. इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. वह लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी एक पक्ष द्वारा तेज धार हथियार से उनके सिर पर कई किया. जिसके कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










