
बिहार में दो चरणों में वोटिंग... आपकी विधानसभा में कब पड़ेंगे वोट, देखिए पूरी लिस्ट
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस बार 7.43 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 14 लाख नए वोटर शामिल हैं.
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. पहले चरण में मध्य बिहार की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित और ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं. दूसरे चरण में सीमा से सटे 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. आयोग के अनुसार, इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पहले और दूसरे चरण में किन विधानसभाओं में वोट डाले जाएंगे.
पहले चरण में 6 नवंबर को इन 121 सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, गोपालगंज, भोरे, सीवान, महाराजगंज, आरा, बक्सर में वोट डाले जाएंगे.
दूसरे चरण में 11 नवंबर को इन 122 सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें वाल्मीकि नगर, मोतिहारी, झंझारपुर, लौरिया, सीतामढ़ी, भभुआ, शिवहर, बोधगया, जहानाबाद, हिसुआ, गया टाउन, पूर्णिया, कटिहार, सासाराम में वोर डाले जाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










