
बिहार में उपचुनाव से पहले महागठबंधन में तकरार! RJD उम्मीदवारों के लिए नीतीश नहीं करेंगे प्रचार
AajTak
बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है. इन सीटों पर आरजेडी के प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव प्रचार के लिए महागठबंधन दल के नेता मैदान में उतरेंगे. नीतीश कुमार ने भी पहले प्रचार के लिए तैयार थे लेकिन अंतिम समय में उन्होंने प्रचार के लिए मना कर दिया. इसके महागठबंधन सरकार में पहली तकरार के रूप में देखा जा रहा है.
बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले महागठबंधन में बड़ी दरार देखने को मिल रही है. इन सीटों पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं करेंगे.
नीतीश कुमार ने पेट और पैर में लगी चोट का हवाला देते हुए कहा कि वह अभी अस्वस्थ हैं, इस कारण वह मोकामा और गोपालगंज में आरजेडी उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि जेडीयू के अन्य बड़े नेता दोनों सीटों पर आरजेडी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने जाएंगे.
महा गठबंधन सरकार बनने के बाद से ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि महागठबंधन बिल्कुल एकजुट है. इस बार कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आगामी उप चुनाव में जनता दल यूनाइटेड और आरजेडी के बीच में पहली दरार पैदा कर दी है.
मोकामा सीट से अनंत सिंह की पत्नी हैं प्रत्याशी
मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव में अनंत सिंह पत्नी नीलम देवी आरजेडी की उम्मीदवार हैं. नीलम देवी बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं. यह बात जगजाहिर है कि नीतीश कुमार के अनंत सिंह के साथ रिश्ते बेहद खराब हैं. अनंत सिंह अभी जेल में बंद है. ऐसे कहा जाता है कि उसे सलाखों के पीछे भेजने में नीतीश सरकार की बड़ी भूमिका है.
नीतीश कुमार ने बुधवार को महागठबंधन के दल और आरजेडी के दबाव में मोकामा में प्रचार करने की हामी भर दी थी लेकिन दोपहर होते-होते उन्होंने गंगा घाट के निरीक्षण के दौरान लगी चोट को मीडिया को दिखा दिया. इसके बाद से इस बात को बल मिल गया कि शायद अब इसी का बहाना बनाकर नीतीश उपचुनाव में प्रचार प्रसार नहीं करेंगे और आखिरकार हुआ भी यही.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










