
बिहार में आरसीपी पर 'चढ़ दौड़े' जदयू नेता, कहा- नीतीश कृपा रही आपके ऊपर, जानें पूरा मामला
AajTak
आरसीपी ने बयान क्या दिया कि वो जो भी हैं, अपनी मेहनत से हैं. अशोक चौधरी ने कहा आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना कुछ नहीं. पहले क्या थे. किस पार्टी में थे.
बिहार की सियासत में इन दिनों 'राम'चंद्र नाम पर सियासी भूचाल आया हुआ है. रामचंद्र यानी आरसीपी ने बयान क्या दिया कि वो जो भी हैं, अपनी मेहनत से हैं. जदयू नेताओं को ये बयान रास नहीं आया और जदयू के नेता लोटा-पानी लेकर आरसीपी सिंह के पीछे पड़ गए हैं. बिहार सरकार में मंत्री और नीतीश के काफी करीबी बताये जाने वाले अशोक चौधरी ने आरसीपी सिंह को खरी-खरी सुनाई है. अशोक चौधरी ने साफ कहा है कि ऐसा नहीं है, यहां बिना नीतीश कृपा के कुछ होने वाला नहीं है.
आरसीपी सिंह पर जदयू नेताओं का हमला आपको बता दें कि इन दिनों आरसीपी सिंह पर जदयू नेताओं का लगातार हमला जारी है. जहां उपेंद्र कुशवाहा लगातार आरसीपी सिंह पर निशाना साधते रहते हैं. वहीं अब जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी आरसीपी सिंह पर हमलावर हैं. आरसीपी सिंह ने कल दिल्ली से पटना पहुंचने पर कहा था कि वह जो भी बने हैं अपने परिश्रम से बने है.
इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना कुछ नहीं. पहले क्या थे. किस पार्टी में थे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से दो बार राज्यसभा गए. 5 हजार लोग भी उनके कार्यक्रम में नहीं जुट सकते बिना मुख्यमंत्री की कृपा से. वो भविष्य में क्या करेंगे ये नही पता. अशोक चौधरी ने कहा कि उनका बयान देना की राजनीति में अपने दम पर हैं. ये हास्यास्पद है. वहीं आरसीपी सिंह के ये कहने पर की वो पीएम की कृपा से मंत्री बने.
नीतीश कुमार को बताया सर्वमान्य नेता इसपर अशोक चौधरी ने कहा कि ये बात सही है खुद उन्होंने माना और इससे साफ हो गया कि बिना मुख्यमंत्री के कंसेंट के मंत्री बन गए. फिलहाल वो पार्टी में हैं, वो जैसी भूमिका चाहेंगे वैसी भूमिका पार्टी में मिलेगी. अशोक चौधरी ने ये भी कहा कि जदयू में कोई गुटबाजी नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही सर्वमान्य नेता है.
उनकी कृपा से से ही लोग बनते हैं, उनका हाथ हटा तो कोई कुछ नहीं. अशोक चौधरी के बाद आरसीपी सिंह पर जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद हमला करने लगे. निषाद ने कहा कि RCP सिंह को यह कबूल करना चाहिए कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से राज्यसभा में नामित हुआ, जदयू राष्ट्रीय महा सचिव संगठन एवं जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बना.
नीतीश कुमार की कृपा रही मनुष्य को अहंकार में नहीं बल्कि ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए के मैंने जो भी पद प्राप्त किया वह नीतीश कुमार के कृपा से बने. निषाद ने कहा कि राज्य सभा से लेकर जदयू के सांगठनिक पद तक माननीय नीतीश कुमार की कृपा से बने. यह भी सच है कि आप केन्द्रीय मंत्री अपनी मर्जी से बने न कि अपने ईमानदारी और परिश्रम एवं संघर्ष के बदौलत.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







