
बिहार: मुकेश सहनी को तगड़ा झटका, VIP पार्टी के तीन विधायकों ने दिया BJP को समर्थन
AajTak
बोचहा विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार को खड़ा करना विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के लिए महंगा पड़ गया. वीआईपी के तीन विधायकों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के बजाए भाजपा के उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दिया है. तीनों विधायकों ने इस संंबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है.
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को तगड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी के तीनों विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है. VIP टिकट पर जीते तीन विधायक राजू सिंह सुवर्णा सिंह और मिश्री लाल यादव ने बीजेपी को समर्थन दिया है. तीनों विधायकों ने अपना समर्थन पत्र बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को सौंप दिया है.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुकेश साहनी की पार्टी का शिरकत करना बीजेपी को रास नहीं आया, इसलिए बोचहा विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया.
बुधवार को बीजेपी के उम्मीदवार बेबी कुमारी ने पर्चा दाखिल किया. इसके बाद वीआईपी के उम्मीदवार के रूप में गीता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई और वीआईपी के तीनों विधायकों ने पार्टी के उम्मीदवार के बजाए बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया और विधानसभा अध्यक्ष को अपने समर्थन का पत्र दे दिया.
मुकेश सहनी की पार्टी अब बिना विधायकों की बन गई है, लेकिन ये बीजेपी की तरफ से चेतावनी है कि यही स्थिति रही तो उनका (मुकेश सहनी) मंत्री पद भी खतरे में पड़ सकता है. बता दें कि 30 जून को मुकेश सहनी की विधानपरिषद की सदस्यता की अवधि भी समाप्त हो रही है.
बता दें कि यूपी चुनाव में मुकेश सहनी ने 53 सीटों पर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. वहीं बिहार में 24 सीटों पर एमएलसी चुनाव भी होना है और इस चुनाव के लिए भी मुकेश सहनी की पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है.
बीजेपी में थे वीआईपी के सभी विधायक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










