
बिहार: मल्लाहों को नहीं मिली SC कैटेगरी, नाराज मुकेश सहनी ने राज्यपाल से की मुलाकात
AajTak
बिहार में मल्लाह जाति को SC कैटेगरी में शामिल न किए जाने से नाराज मंत्री मुकेश सहनी राज्यपाल से मिले. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे अपना इस्तीफा भी दे देंगे.
बिहार में मल्लाह और बिंद जाति को एससी कैटेगरी में शामिल किए जाने की मांग लंबे समय से चल रही है. इसे लेकर केंद्र सरकार के पास बिहार की ओर से भेजा गया प्रस्ताव खारिज कर दिया गया, जिसके बाद वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के तेवर तल्ख हो गए हैं. अपनी शिकायत लेकर मुकेश सहनी रविवार को बिहार के राज्यपाल से मिलने पहुंचे. हालांकि राज्यपाल से मुलाकात के बाद लौटे मुकेश सहनी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया. मुकेश सहनी ने स्पष्ट कहा कि वो इस्तीफा देने नहीं गए थे, वो सिर्फ अपनी बातें राज्यपाल तक पहुंचाने गए थे, ताकि इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर से सुलझाया जा सके. मुकेश सहनी ने ये जरूर कहा कि अगर उनके समाज के साथ कुछ गलत हुआ, तो वो इस्तीफा देने में देर नहीं करेंगे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










