
बिहार: भाभी को हुआ देवर से प्यार, पति को मारने के लिए बुलाया कांट्रैक्ट किलर
AajTak
किशनगंज पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी उसके भाई और शूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध थे और मृतक इनके बीच बाधा बना हुआ था. इस हत्या के अंजाम देने के लिए मृतक की पत्नी ने कांट्रैक्ट किलर से 1 लाख रुपये में सौदा तय किया था.
बिहार के किशनगंज से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने देवर के साथ मिलकर सुपारी किलर से पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले पप्पू हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने देवर और भाभी की साजिश का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी प्रीति गुप्ता और देवर राजू गुप्ता के साथ शूटर सूरज को गिरफ्तार किया. इस हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
पुलिस ने बताया कि पप्पू की हत्या के लिए नवगछिया के गोपालपुर से शूटर्स बुलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इस हत्या का खुलासा आरोपियों के मोबाइल सीडीआर से हुआ. आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, पिस्तौल, चाकू और अन्य सामान भी पुलिस ने बारामद किया. बता दें, 26 जुलाई देर रात ड्यूटी से लौटते समय पप्पू गुप्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मृतक की पत्नी प्रीति ने थाने में मामला दर्ज कराया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी किशनगंज ने एसडीपीओ किशनगंज के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान की. नवगछिया जिला के विभिन्न थाना के सहयोग से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी का अपने देवर के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. पप्पू इसके बीच में बाधा बन रहा था. जिसकी वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया.
मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी एमजीएम अस्पताल में बीएससी नर्सिंग तीसरे साल की छात्रा थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि देवर, भाभी ने भागकर शादी करने का प्रयास किया था. लेकिन सफल नहीं हो पाए थे. इसके बाद दोनों ने पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. इसके लिए सुपारी किलर की मदद ली गई. एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ और एडवांस में 20 हजार रुपये दिए गए. बाकी रकम काम होने के बाद देने पर बात तय हुई थी. अपराधियों ने पप्पू गुप्ता की रेकी की और घात लगाकर उस पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तालाश में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










