
बिहार: बेटी को ही पैक करनी पड़ी कोरोना से संक्रमित पिता की डेड बॉडी!
AajTak
बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. जहां एक लड़की कोरोना से मृत अपने पिता का शव खुद ही पैक करते नज़र आई. जानकारी के मुताबिक़ मंशा टोला के रहने वाले पेशे से ड्राइवर 55 वर्षीय फखरू जमा की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई. मौत के बाद जब अस्पताल में किसी भी कर्मचारी ने शव को नहीं छुआ तो बेटी ने खुद अपने पिता का शव पैक किया.
जिस पीड़ित परिवार से किसी कोरोना मरीज की डेथ हुई हो, उन्हें ही अपने मरीज का शव पैक भी करना पड़ रहा है, बिहार, बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. जहां एक लड़की कोरोना से मृत अपने पिता का शव खुद ही पैक करते नज़र आई. जानकारी के मुताबिक़ मंशा टोला के रहने वाले पेशे से ड्राइवर 55 वर्षीय फखरू जमा की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई. मौत के बाद जब अस्पताल में किसी भी कर्मचारी ने शव को नहीं छुआ तो बेटी ने खुद अपने पिता का शव पैक किया. दावा है कि मृतक के परिजन काफी समय से शव को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार सौंपने की मांग कर रहे थे. अस्पताल में फखरू जमा की पत्नी, बेटी रेशमा परवीन और पुत्र मो. शिबू मौजूद थे. लगभग छह घंटे तक इंतजार के बाद भी जब पिता का शव पैक नहीं किया गया तो रेशमा परवीन ने कंट्रोल रूम में शिकायत की. जहां से उसे PPE किट और शव पैक करने वाला बैग दिया गया और रेशमा ने अपने भाई मो. शिबू के सहयोग से पिता के शव को बैग में पैक किया. इसके बाद भाई बहन ने डेडबॉडी को स्ट्रेचर पर रखकर खुद नीचे लाया और एम्बुलेंस में रखा. इस बाबत जब अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रमोद तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने मामले की जाँच करने की बात कही.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










