
बिहार: प्रोटेस्ट, लाठीचार्ज, नेता की मौत, पुलिस की थ्योरी और सियासी बवाल... 24 घंटे में अब तक क्या-क्या हुआ?
AajTak
पुलिस लाठीचार्ज से कथित तौर पर बीजेपी (BJP) नेता की मौत के मामले में बिहार सरकार घिरी हुई है. बीजेपी से लेकर नीतीश सरकार बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगा रही है. आज जैसे ही बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो बीजेपी ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
बिहार में गुरुवार को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के एक नेता की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी अपने नेता की मौत को हत्या बता रही है. आज जैसे ही बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई है तो बीजेपी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. बीजेपी विधायक संजय सिंह टेबल पर चढ़ गए. इसके बाद मार्शलों ने संजय सिंह को सदन से बाहर कर दिया.
सदन में जमकर हंगामा
दरअसल पटना में कल बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ लाठीचार्ज और बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की हत्या के विरोध में आज बीजेपी काला दिवस मना रही है.बीजेपी विधायकों ने सदन में काला गमछा लहराया जिसके बाद खूब हंगामा हुआ है स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी. भाजपा विधायकों के हाथ में तख्तियां दिखी जिन पर लिखा था कि 'नीतीश सरकार इस्तीफा दो, गुंडागर्दी खत्म करो.' 'दमनकारी सरकार इस्तीफा दो.. चार्जशीटेड मुख्यमंत्री इस्तीफा दो.'
विधायकों में नोंक-झोंक
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा में लाठीचार्ज में विधायकों की पिटाई को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया. सदन की बैठक ख़त्म होने के बाद भी अंदर महागठबंधन और बीजेपी विधायकों के बीच नोक झोंक हुई और मार्शल्स को बीच बचाव करना पड़ा. मंत्री वीजेंद्र यादव और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा में जमकर बहस हुई.
क्या हुआ था गुरुवार को

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










